जिम्मी मगिलिगन की याद में एक्रोपोलिस में सोलर इनोवेशन व उद्यमिता प्रशिक्षण आयोजित
जिम्मी मगिलिगन की याद में एक्रोपोलिस में सोलर इनोवेशन व उद्यमिता प्रशिक्षण आयोजित
इंदौर। एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (AITR) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के अंतर्गत “सोलर थर्मल कुकर्स के लिए क्षमता निर्माण एवं नवाचार आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सी. शर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई। इस अवसर पर प्रो. अतुल भरत द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मगिलिगन फाउंडेशन की सह-संस्थापक डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने जिम्मी मगिलिगन मेमोरियल के उद्देश्य एवं समाज में उसके योगदान के बारे में जानकारी दी। वहीं सोलर ऊर्जा विशेषज्ञ इंजीनियर दीपक गढ़िया ने सोलर इनोवेशन पर प्रकाश डाला तथा सोलर थर्मल एक्सपर्ट डॉ. अजय चांडक ने उद्यमिता के अवसरों एवं प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो हेमंत मरमट द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

