जनक दीदी पौधे लगाकर मनाएंगी अपना 41 वां "रक्षा-बंधन" 

Aug 25, 2026 - 18:44
जनक दीदी पौधे लगाकर मनाएंगी अपना 41 वां "रक्षा-बंधन" 

 सनावदिया

   पिछले 40 वर्षों की तरह जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की निदेशक डॉ. जनक पलटा मगिलिगन (जनक दीदी) अपना 41 वां "रक्षा-बंधन" का पावन त्यौहार अपने पर्यावरण - प्रेमी भाई-बहनों के साथ , सनावदिया में अपने घर "गिरिदर्शन" के पीछे "दुतनी टेकरी' सामूहिक रूप से पेड़-पौधे लगाकर मनाएंगी । 

भारतीय त्योहार ,"रक्षा- बंधन" के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते/ बंधन का प्रतीक है । भाई अपनी बहन की रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेता है। जनक दीदी इस "रक्षा-बंधन" उत्सव को सभी की रक्षा के लिए पौधरोपण कर मनाती है । जनक दीदी के वृक्षमित्रों की संख्या , हर साल, बढ़ रही है। पौधरोपण और बाद में देख भाल की जिम्मेवारी वन विभाग मुख्य वन संरक्षक श्री पी. एन. मिश्रा और जैविक सेतु के सहयोग सुनिश्चित की गई है ।