क्रिएट स्टोरीज की प्रदर्शनी कला के रंग

Apr 28, 2024 - 21:11
क्रिएट स्टोरीज की प्रदर्शनी कला के रंग
कलाकारों के साथ ग्रुप फोटो

कला के रंग प्रदर्शनी में लगी हर कलाकृति कुछ न कुछ कहानी कहती है

 इंदौर

दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला के रंग की शुरुवात कैनरीज आर्ट गैलरी में शुरू हुई । आयोजक दीपक शर्मा ने बताया की क्रिएट स्टोरीज एनजीओ की इस प्रदर्शनी में 32 कलाकारों की 90 कलाकृतियां प्रदर्शित है जिसमे 7 साल से लेकर 81 साल तक के कलाकारों के काम शामिल है ।

अलग अलग माध्यम में काम करने वाले चित्रकार जिनके चित्रों की बानगी इस कला के रंग प्रदर्शनी में देखने को मिली ।  एक कलाकृति हजार शब्दों के बराबर होती है एवं कला किसी कहानी को बताने का सबसे सरल तरीका भी है , इस प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियां भी कहानियां बयां करती है । उद्घाटन इन सभी कलाकारों के हाथों ही कराया गया। 

 यहां अलग अलग आर्ट फॉर्म्स देखने को मिले जैसे की ऑयल पेंटिंग , एक्रेलिक , वाटर कलर , डॉट पेंटिग , मंडला आर्ट, पेंसिल स्केच , कलर पेंसिल वर्क , बॉटल आर्ट , क्ले वर्क , मेटल आर्ट , क्राफ्ट वर्क्स , चारकोल , रेजिन वर्क्स हैण्ड मेड वर्क्स आदि आर्ट फॉर्म प्रदर्शित है ।

इस प्रदर्शनी में अमृता खरे , निकिता बैस , काजल कांबले , रिया जैन , आशी सिंह , आरके खरे , ज़हरा रंगवाला , शिवांगी शर्मा , पूनम काले , हिमानी सोनी ,  दिशा सिंह , मोनिका सोनी , साक्षी जैन , सिखर बर्मन , ज्योति उपाध्याय , निहारिका कलवानी , प्रिशा बदलानी ,  डॉ. श्रुति रघुवंशी  ,  लता यादव , आकांशा पांचाल , भावी जैन , श्रेजस चंदेल , शीतल जैन , उमेश मरावी , प्रियंका सोनी , हर्षिता त्रिवेदी , ऋचा अग्रवाल , शेफाली दुआ , प्रांजल जैन , अनु चौहान , डिंपल मलिक और एस हाशमी के आर्ट वर्क प्रदर्शित हुई है ।